
नई दिल्ली : उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच चमोली में एक टनल में अचानक पानी भर गया। टनल में काम कर रहे 18 मजदूर अंदर फंस गए। सात मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
उधर, उत्तर प्रदेश के बनारस में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूब गया है। घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। लोगों को 2 से 3 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्नाव मे सड़क पर नाव चलानी पड़ी।
बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से बुधवार को 20 राज्यों में अच्छी बारिश हुई। अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है।
देहरादून-मसूरी मार्ग पर लैंडस्लाइड के चलते मलबा सड़क पर आ गिरा। राज्य के 9 जिलों में 67 सड़कें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश से 204 सड़कें बंद हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

उत्तराखंड के चमोली में टनल में पानी और मलबा भर गया।

चमोली में टनल में पानी भरने से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

जयपुर में बुधवार रात बारिश के पानी से भरे गड्ढे में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

राजस्थान के झुंझुनूं में तेज बारिश के बाद रोड पर पानी नदियों के तरह बहने लगा। इसमें कई गाड़ियां रोड पर बह गईं।

जयपुर में बुधवार दोपहर 1 बजे के बाद जोरदार बारिश हुई। सड़कें डूबने से कई जगह लंबा जाम भी लग गया।

गुजरात के पालनपुर में जोरदार बारिश से पालनपुर-अंबाजी नेशनल हाईवे पर एक फीट तक तक पानी भर गया। जगह-जगह लंबा जाम लगा रहा।

यूपी के सहारनपुर में बरसाती नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इससे शाहपुर गाड़ा नदी पर बना पुल डूब गया। इसके बावजूद लोग पुल पार करते नजर आए।

हिमाचल के राजगढ़ में तीन मंजिला मकान ढह गया। घर के अंदर मौजूद मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

काशी में हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल गंगा नदी में डूब गया है। घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर चिताएं जलाई जा रही हैं।

मप्र में शाजापुर जिले के पथरिया गांव में नाला अचानक उफान पर आ गया। एक युवक तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

