Surguja News : धूल का गुबार… यह खदान का ब्लास्टिंग जोन नहीं शहर की एमजी रोड है

अंबिकापुर | बारिश थमते ही एमजी रोड ने अपना जल-अवतार त्याग कर धूल-अवतार धारण कर लिया है। सड़क पर गाड़ियों के पीछे उड़ते धूल के गुबार देखकर ऐसा अहसास होता है मानो राहगीर किसी खदान के ब्लास्टिंग टेस्टिंग जोन से गुजर रहे हों। अंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन तक की 3 किलोमीटर की दूरी तय करने में चालकों को 35 मिनट का समय लग रहा है। यानी गाड़ियों की औसत रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top