Surguja News : कुएं में मिली लेक्चरर की नाबालिग बेटी की लाश -सरगुजा में खेत में घसीटने के निशान, आधे कपड़े भी गायब मिले, ब्वॉयफ्रेंड हिरासत में

कुएं में पड़ा मिला छात्रा का शव

सरगुजा जिले के मानपुर में शनिवार से लापता लेक्चरर की नाबालिग बेटी का शव गांव के कुएं में मिला है। छात्रा की चप्पलें कुएं से करीब 65 फीट दूर पड़ी मिली है। खेत में छात्रा को घसीटे जाने के निशान हैं।

छात्रा की हत्या की आशंका पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गांव के एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। युवक के पास छात्रा की स्कूटी मिली है। युवक से छात्रा का अफेयर होना बताया गया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

कुएं में पड़ा मिला छात्रा का शव

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बतौली हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा (17) रविवार को मानपुर में अपने घर पर थी। छात्रा शाम को घर से स्कूटी लेकर निकली और वापस नहीं लौटी।

मंगलवार को पहाड़पारा में रमेश पैकरा के घरवाले कुएं में पहुंचे तो उन्होंने कुएं में छात्रा का शव देखा और सूचना ग्रामीणों को दी गई। लापता छात्रा की परिजन तलाश कर रहे थे, इसलिए परिजनों को भी जानकारी मिली। कपड़ों से उसकी पहचान कर ली गई।

डॉग स्क्वायड ने मौके पर की जांच।

डॉग स्क्वायड ने मौके पर की जांच।

अधे कपड़े भी गायब

सूचना पर बतौली पुलिस मौके पर पहुंची। अंबिकापुर से एडिशनल एसपी रितेश चौधरी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल के आसपास की जांच की गई तो छात्रा की चप्पलें करीब 65 फीट दूर पड़ी मिली। छात्रा के पहने स्लैक्स भी गायब मिले।

जहां छात्रा की चप्पल मिली है, वहां से खेतों में घसीटे जाने के निशान मिले हैं। इससे आशंका है कि पैरों से पकड़कर छात्रा को घसीटा गया था। पुलिस ने छात्रा के शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

एक संदेही हिरासत में, स्कूटी भी जब्त

पुलिस ने पूछताछ के बाद गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे छात्रा का अफेयर होना बताया गया है। छात्रा की स्कूटी भी युवक के पास मिली है। युवक ने बताया है कि वह छात्रा से स्कूटी मांगकर ले गया था। छात्रा के पिता लेक्चरर हैं। वे पहाड़पारा में ही अपना नया घर भी बनवा रहे थे, जहां जाने के लिए छात्रा निकली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top