SURGUJA NEWS : पति ने पत्नी और प्रेमी को फावड़े से मार डाला :सरगुजा में रिश्तेदार के घर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा,हत्या के बाद आरोपी फरार

SURGUJA NEWS : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बिसरपानी गांव में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। युवक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उसने दोनों पर फावड़े से हमला कर दिया।

whatsapp image 2026 08 19 at 1451101 1787131400
पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने फावड़े से हमला कर दोनों की हत्या कर दी

घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा किया। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बिसरपानी गांव के दारापारा का रहने वाला बाबूलाल मझवार (35) मंगलवार शाम अपने खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी नईहारो मझवार (32) गांव के सोमारू मझवार के घर चली गई। वहां गांव का ही बेंजे बड़ा (35) भी पहुंच गया। दोनों घर के अलग बने एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे।

पति ने आपत्तिजनक अवस्था में देख कर दी हत्या

रात करीब 8 बजे बाबूलाल मझवार अपनी पत्नी को खोजते हुए सोमारू मझवार के घर पहुंचा। वहां उसने पत्नी नईहारो को बेंजे बड़ा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर बाबूलाल ने फावड़े से अपनी पत्नी और बेंजे बड़ा पर कई बार हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना देर रात कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पति फरार, तलाश जारी

बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर मैनपाट थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा किया। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना के बाद आरोपी बाबूलाल मझवार फरार है। बताया जा रहा है कि नईहारो और बेंजे बड़ा के बीच अवैध संबंध था। जिस घर में यह घटना हुई, वह बाबूलाल के करीबी रिश्तेदार का बताया जा रहा है।

घटना के समय नईहारो और बेंजे बड़ा नशे में थे। आरोपी बाबूलाल भी शराब के नशे में था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top